ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन ‘‘आइसना’’ जबलपुर जिला इकाई के जिला महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह परिहार नियुक्त
जबलपुर। देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारों के हितों में 38 वर्षों से संघर्षरत राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार संगठन ’’ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन‘‘ आइसना में जबलपुर इकाई के संभाग अध्यक्ष कुनाल सिंह ठाकुर की अनुसंशा पर प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी समिति द्वारा जबलपुर जिला स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
उपरोक्त घोषणा के आधार पर पुष्पेन्द्र सिंह परिहार को जबलपुर जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। पुष्पेन्द्र सिंह परिहार जबलपुर जिले में संगठन का विस्तार, विकास और गतिविधियां संचालित करेंगे।
पत्रकार संगठन के मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष विनय जी डेविड ने विजय बलेचा को नियुक्त कर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं, संगठन के प्रांतीय महासचिव पंडित विनोद मिश्रा ने मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई और सभी आइसना के सदस्य गण की ओर से शुभकामनाएं और बधाइयां दी।