काॅमन सर्विस सेंटर पर गरीब कल्याण योजना का किया गया सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री द्वारा किया गया लोगो को संबोधित, दी गयी योजना की जानकारी
पन्ना। देश भर में कोविड-19 कोरोना महामारी फैली हुई है। जिसके चलते अन्य प्रदेश में मजदूरी करने गये प्रवासी मजदूर अपने प्रदेश वापस लौटे है जिसको देखते हुये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण भारत में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार 20 जून 2020 को गरीब कल्याण रोजगार अभियान लॉन्च किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अन्य राज्यो से वापस लौटे प्रवासी मजदूरो को उन्ही के स्थानीय रहवास पर रोजगार प्रदाय करना है। यह अभियान 120 दिन का होगा। इसमें 25 तरह के कामों की लिस्ट बनाई गई है, जिसके तहत लॉकडाउन में घर वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। जिसके तहत 20 जून 2020 शनिवार को काॅमन सर्विस सेंटर के संचालक सुमित नामदेव द्वारा अपने गांधी चैक स्थित काॅमन सर्विस सेंटर में प्रोग्राम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत पुराना पन्ना सरपंच श्रीमती रबिया खातून, सलीम खान(झगड़ू), काॅमन सर्विस के जिला प्रबंधक विकास जैन, उमाकांत नामदेव, विशाल गौतम, प्रतीक परमार, रिगवेन्द्र बुंदेला, ज्योति सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि नियमो का विशेष ध्यान रखा गया।