तेजस्वनी महिला समूह का बैठक आयोजन
- स्वछता से लेकर विकास तक की हुई चर्चा
डिण्डौरी/समनापुर। जिले के समनापुर जनपद अर्तगत ग्राम पंचायत डुंगरिया गांव में तेजस्वनी महिला समूह का बैठक आयोजन किया गया है, बैठक में गांव के महिलाओं की दो समूह भी बनाई गई है। जिसमें शारदा स्व. सहायता समूह व दुर्गा स्व सहायता समूह का गठन किया गया है। गौरतलब है कि जिले भर में दर्जनों महिला स्व सहायता समूह बनाए जा रहे हैं, जिससे जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है,जिले की ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर समूह बनाए जा रहे हैं,इसी क्रम में बैठक हुई और चर्चा के दौरान महिलाओं नें गांव की विकाश व स्वच्छता पर भी चर्चा किया गया। जहां सभी महिलाओं नें एक सुर में अपनी-अपनी सहमति जताई है। बैठक में जलेष्वरी बाई,वेदवती,गीता बाई, रामकली, कला बाई सहित संगठन व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।