दमोह जिले में अभी तक 20.6 इंच वर्षा दर्ज
दमोह। जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 524.6 मिमी. अर्थात 20.6 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है। जो अभी तक गत वर्ष से 24.7 मिमी. अर्थात 1 इंच कम है। इसी अवधि में गत वर्ष 549.6 मिमी. अर्थात 21.6 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पथरिया में 627 मिमी. दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख वर्षा दुबे से प्राप्त वर्षा के आंकड़ों अनुसार जिले के दमोह वर्षा मापी केन्द्र पर 403 मि.मी., पथरिया 627 मिमी., हटा 556 मिमी., पटेरा 396 मिमी.,बटियागढ़ 482 मिमी. तेन्दूखेड़ा 625.6 मिमी तथा जबेरा में 585 मीमी. वर्षा दर्ज की गई है। दैनिक वर्षा के तहत बीते 24 घंटों के दौरान 9.3 मिमी अर्थात 0.4 इंच वर्षा रिकार्ड की गई है। वर्षामापी केन्द्र दमोह 11 मिमी., पथरिया 05 मिमी., हटा 04 मिमी., पटेरा 05 मिमी.,बटियागढ़ में 29 मिमी, तथा तेन्दूखेड़ा में 11.2 मीमी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मिमी. है।