निगम सचिव विनोद कुमार ओमरे सेवानिवृत्त हुये
जबलपुर। नगर पालिक निगम के निगम सचिव विनोद कुमार ओमरे का 40 वर्ष दीर्घकालिक सेवा उपरांत निगम से सेवानिवृत्त हुये इस अवसर पर प्रशासक कार्यालय में उनको गरिमामय उपस्थिति में विदाई दी गई जिसमें पूर्व उपायुक्त डॉं. दिनेश कुमार कोष्टा, उपायुक्त (राजस्व) पी.एन. सनखेरे, कार्यपालन यंत्री पुरूषोत्तम तिवारी, भवन अधिकारी अजय शर्मा, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी संजय मिश्रा, खूबचंद पाण्डेय, श्यामलाल पाण्डेय, अखिलेश बारी, विजय तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, अनिल जोशी, कुशल वर्मा, मनीष तिवारी, नारायण विश्वकर्मा, नरसिम्हलू, एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विनोद कुमार ओमरे ने उपस्थित सभीजनों का हृदय से धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन पुरूषोत्तम तिवारी जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन खूबचंद पाण्डेय ने करते हये उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कॉमना की।