पनागर विधायक ने किया सुरक्षा रथ का शुभारंभ
पनागर। नागरिकों के लिए सार्थक पहल विधायक सुशील तिवारी (इंदू भैया) व्दारा आज पनागर नगर में कोरोना महामारी की रोक थाम के लिए चलाए जा रहे। प्राथमिक संसाधनों सहित चार सुरक्षा रथ शुभारंभ किया गया। जिसे नगर के विनोवा भावे वार्ड, गांधी वार्ड, विधासागर वार्ड, गुरूनानक वार्ड, में घर घर जाकर जांच प्रारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी जिला ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी विधायक प्रतिनिधि आनंद जैन (मिंचू भैया) नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम, गोवर्धन खेटपाल, सर्वेश मिश्रा महामंत्री शैलेंद्र साहू सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी मातृ शक्ति युवा साथी उपस्थित थे।
विधायक की इस सराहनीय पहल के लिए क्षेत्रीय पेंशनर संघ पनागर ब्राह्मण सभा पनागर जैन समाज पनागर,सिंधी सामाज, नामदेव समाज पनागर व्यापारी संघ सभी लोगों ने विधायक जी की इस पहल की सराहना की और पनागर वासियों ने क्षेत्र के लिए जो विधायक श्री तिवारी के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं, उसके लिए समस्त नागरिकों ने उनका सम्मान कर धन्यवाद दिया।