विपक्ष की सही भूमिका नहीं निभा पा रही भाजपा
मंडला। आखिरकार मध्यप्रदेश के मंडला जिले में भाजपा विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। यूं तो संपूर्ण मध्यप्रदेश में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन से सभी लोग नाराज हैं। विपक्ष की भूमिका निभाने में भाजपा मध्यप्रदेश में जनहित के मुद््दे उठाने के लिए मुंह छिपा रही है। मंडला में भी यही हाल है किसानों को सम्मान निधि नहीं मिली है। कर्ज माफ नहीं हो पा रहा है, कई तरह के वादे कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाता से किये गये थे उनको पूरा कराने के लिए भाजपा मंडला जिले सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में परिणामकारी पहल नहीं कर पा रही है। जिन्हें नियमित करने का वादा किया गया था उन पर भी भाजपा ध्यान नहीं दे रही है। जनापेक्षा है विपक्ष की भूमिका भाजपा सही तरीके से निभाए ताकि जनता के हितों का संवर्धन हो सके। क्या भाजपा ऐसा करेगी, सभी जानना चाह रहे हैं।