शपथ ग्रह समारोह में शामिल होंगे : डॉ मुकेश जायसवाल
मुख्यमंत्री आवास से आया आमंत्रण
जबलपुर. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक विशाल जीत हासिल हुई।16 फरवरी दिन रविवार को सुबह 10 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के जननायक माननीय अरविंद केजरीवाल जी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह में जबलपुर विशेष रूप से प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश जायसवाल को आमंत्रित किया गया है शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी के साथ बैठक आयोजित है।बैठक में मध्यप्रदेश में वर्तमान संगठन विस्तार के साथ प्रदेश में आगामी होने वाले लोक बाडी के चुनाव पर चर्चा की जायेगी।