संतानों की दीर्घायु के लिए, महिलाओं ने रखा वृत
विशेष पूजा पाठ कर महिलाओं ने किया अनुष्ठान
डिंडोरी। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों के महिलाओं में हरछठ के पर्व को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।महिलाओं ने पारंपारिक व्रत रखकर विशेष पूजा पाठ कर अनुष्ठान किया। पुत्र पुत्रीयों की दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने घर के आंगनों में झाड़ी नुमा महूलिया गाढ़कर विधि विधान से पूजा पाठ किया गया।परंपरागत ढंग से ग्रामीण महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा पाठ किया,ग्रामीण महिलाएं व्रत के दौरान खुदी हुई जमीन में नहीं जाती एवं वृत में शाम को पूजा पाठ करने के बाद महुआ का सेवन करती हैं।