संविदा सफाई कर्मियों को मिले 90 फ़ीसदी नियमित वेतन।
भारतीय सफाई मजदूर संघ ने उठाई आवाज।
जबलपुर। संविदा सफाई कर्मियों को उनकी सेवा के अनुरूप नियमित वेतनमान 90 फ़ीसदी किए जाने की मांग भारतीय सफाई मजदूर संघ ने की है।
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2018 को सामान्य प्रशासन तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिए गए थे जिसके तहत संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के वेतन के अनुरूप 90 फ़ीसदी हिस्सा दिए जाने का आदेश दिया गया था।
इसके लिए 21 जून को नगरी प्रशासन द्वारा सभी विभागों और नगर निगम को आदेशित किया गया था। कि संविदा कर्मचारियों को 90% नियमित वेतनमान दिया जाए। परंतु आज तक नगर निगम प्रशासन जबलपुर द्वारा उनको उनका हक नहीं दिया गया है। साथ ही नगर निगम में सफाई ठेका के तहत भ्रष्टाचार चरम पर है। गलत तरीके से वेतन दिया जा रहा है। पीएफ में भ्रष्टाचार करने के साथ-साथ क्षेत्रों में काम निर्धारित कर्मचारियों की जो संख्या दर्शाई जाती है। वास्तव में उससे कम कर्मचारी लगाकर काम कराया जाता है। इससे प्रति कर्मचारी पर कार्य का भार अधिक आ जाता है। जबकि उसे वेतन भी पूरा नहीं दिया जाता। इसलिए भारतीय सफाई मजदूर संघ ने ठेका प्रथा को पूरी तरह समाप्त किए जाने का की मांग को तेज किया है। और इन विषयों को लेकर भारतीय सफाई मजदूर संघ बड़े आंदोलन की तैयारी में है।
संघ के संभागीय अध्यक्ष पवन देवक के निर्देशन में संभागीय महामंत्री सचिन समुद्रे, नगर अध्यक्ष राजेश मार्वेकर, जिला अध्यक्ष हेमंत मलिक, जिला महामंत्री विशाल बिरहा, नगर उपाध्यक्ष मन्नू पशेरिया, जिला मंत्री अभिषेक वाल्मीक, नगर मंत्री सनी घसिया, अरुण जैन, गौरव रजक, की उपस्थिति में यह जानकारी एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई।