18 तारीख को शहर बनाने जा रहा है विश्व कीर्तिमान
जबलपुर.इस देश में लाखों लोग प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। जन और धन की एक बड़ी हानि हमारा देश प्रतिवर्ष उठाता है लेकिन इसके बावजूद भी लापरवाही अक्सर लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। परिणाम किसी ना किसी दुर्घटना के रूप में सामने आता है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अभाव है। इन समस्याओं के मद्देनजर अक्सर पुलिस प्रशासन, बुद्धिजीवियों,सामाजिक संस्थाओं द्वारा, यहां तक कि स्कूल और कॉलेज के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी वाहन चालकों को यातायात के नियमों के विषय में जानकारी दी जाती है उन से नियमों के पालन का अनुरोध किया जाता है। जन आक्रोश संगठन ने 18 तारीख को पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम सभी राजनैतिक और प्रशासनिक हस्तियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाने का बीड़ा उठाया है। इस संबंध में जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि संगठन का यह प्रयास सराहनीय है लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हो बल्कि उनके पालन करने की प्रगति भी पैदा हो सके ऐसा प्रयास हम सभी को करना चाहिए। इस बैठक में संगठन की ओर से राहुल तिवारी अखिलेश दीक्षित और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
