Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद हमेशा अमर रहेंगे।

0 40

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मनाया जन्मदिवस।



जबलपुर – इस देश की आजादी में क्रांतिकारी आंदोलन की भूमिका बहुत उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण रही है। अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ जिस तरह छापामार शैली का इस्तेमाल करके भारत के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी प्रशासन की नाक में ना केवल दम कर दिया बल्कि उन्हें भारत छोड़ने का संदेश भी बड़ी सख्त भाषा में दिया। इन्ही क्रांतिकारियों में से एक चंद्रशेखर आजाद भी थे। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में जन्मे चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस आज आजाद अध्यापक शिक्षक संघ कि जबलपुर ब्लॉक इकाई ने मनाया। अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें याद किया। उनके कार्यों को याद किया और भावी पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल, जबलपुर जिला अध्यक्ष शिव कुमार चौबे, जबलपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक गण मौजूद थे। सभी ने मास्क पहन रखा था और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए चंद्रशेखर आजाद को याद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.