फूलों की होली के नृत्य प्रस्तुत कर दिया प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का सन्देश
मण्डला। डी 4 डांस स्टूडियो में रंगारंग होली उत्सव माने गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने मोहक प्रस्तुतियां दी। रंगों के त्योहार होली पर अनुष्का रोहित मालवणी के मार्गदर्शन में श्रीम दुबे, अवधी दुबे, रितिका सेजवानी, अवनी तपा, एंजेल कुकरेजा ने राधा कृष्ण के स्वरुप में फूलों की होली के नृत्य प्रस्तुत कर रासायनिक रंगों की बजाय प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का सन्देश दिया।