गेहूं खरीदी केंद्रों में नहीं पहुंचे किसान, खरीदी की रफ्तार धीमी
किसानों के कटाई व गहनी के चल रहे हैं कार्य।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर के कई गेहूं खरीद केंद्रों में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है, कई गेहूं खरीदी केंद्रों में किसान अभी भी नहीं पहुंचे हैं, जिससे गेहूं खरीदी केंद्र सूने पड़े हुए हैं। गौरतलब है कि जिले के कई गेहूं खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं भी नहीं कराई गई हो और कई गेहूं खरीदी केंद्रों में प्रशासन स्तर से तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है, जहां किसानों के पहुंचने का इंतजार खरीदी केंद्र में हो रहे हैं।बताया गया कि किसानों की ना पहुंचने से गेहूं खरीदी की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है, कारण कि जिले के अधिकतर किसान गेहूं की कटाई व गहनी के कार्य में लगे हुए हैं, जिससे किसान खरीदी केंद्रों में नहीं पहुंच रहे। बताया गया कि गेहूं खरीदी केंद्र में किसानों के ना पहुंचने से खरीदी केंद्र सूनी पड़ी हुई है और गेहूं खरीदी की रफ्तार भी धीमी पड़ी हुई है।फिलहाल आने वाले दिनों में गेहूं खरीदी केंद्रों में किसानों के पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है।