कंट्रोल रूम में पदस्थ हेड कांस्टेबल नरेश सिंह ने गर्भवती महिला को किया रक्तदान
खून की कमी से जूझ रही थी 21 वर्षिय गर्भवती महिला।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम में पदस्थ हेड कांस्टेबल नरेश सिंह ने गर्भवती महिला को रक्तदान कर महिला की जान बचाई है।गौरतलब है कि बजाग जनपद के पिड़रूखी गांव निवासी महिला नान बाई को डिलीवरी के टाइम पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां गर्भवती महिला को रक्त की अति आवश्यकता थी। हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर रक्त की कमी से जूझ रही गर्भवती महिला वाला संदेश वायरल होने के बाद कंट्रोल रूम में पदस्थ हेड कांस्टेबल नरेश सिंह ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई है। पुलिस की इस सराहनीय पहल की लोगों ने सराहना की है और पुलिस जवान को शुभकामनाएं दी गई है।