डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वाहन पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व में जिले भर के सभी मंडलों में शासन की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी आठों मंडलों में बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। प्रदेश सरकार ने युवाओं, बेटियों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, व्यापारी, विद्यार्थियों सहित हर वर्गों के लिए अपने कार्यकाल में जनहितेषी योजनाओं का संचालन किया है। प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजन की शुरुआत कर बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देने का निर्णय किया है, जिससे प्रदेश में हर बहन लाभान्वित होगी। इसी तरह युवा नीति से शिक्षा, कौशल, रोजगार, खेल, उद्यमिता के साथ युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। युवा नीति में युवाओं को आगे ले जाने के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परशराम नागेश, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्रपाल कुशराम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र परमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुशलराज बिलैया, युवा मोर्चा जिला मंत्री पीताम्बर पाराशर, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष शांतनु पाठक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदर सिंह परमार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनी सैनी, सोशल मीडिया वारियर आशीष यादव, कान्हा शर्मा, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप दूबे, विकास पराशर, विशाल परिहार, पवन यादव, पवन ठाकुर, पप्पू ठाकुर, सत्यम तुरकेल, अंकित सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *