Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जैविक खेती के माध्यम से किसान बढ़ा सकते हैं फसलों की पैदावार

0 187

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू लगातार जिले व क्षेत्र के कृषकों को जैविक खेती करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। बताया गया कि किसानों को जागरूक करने लगातार गांव गांव जाकर जैविक खेती करने का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। श्री साहू स्वयं अपने खेत में भी जैविक खेती करते हैं, जिसमें खरीफ की फसल में जैविक पद्धति से बीजोपचार कर धान की नर्सरी रखकर 16 दिनों में रोपाई की गई है और रोपाई में 1 से 2 पौधे ही लगाए गए थे, जो मात्र 45 दिनों में ही धान की फसल 2 फिट की हो चुकी है तथा धान के 1-2 पौधे में 20 शाखाएं आ चुकी है। जैविक खेती करने से धान की उत्तम फसल देखने को मिल रही है, जिसके फलस्वरूप विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैविक धान की अधिक उत्पादन होगा। गौरतलब है कि फसलों की पैदावार बढ़ाने सभी कृषक को जैविक विधि अपनाकर फसल की अधिक पैदावार ले सकते है। जानकारी में बताया गया कि जैविक विधि से खेती करके भूमि को उपजाऊ एवं बंजर भूमि होने से बचाया जा सकता है, जिससे मानव जीवन भी स्वस्थ रहेगा। श्री साहू ने सभी किसानों को ज्यादा से ज्यादा भूमि में जैविक खेती करने की अपील कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.