जबलपुर दर्पण

मोहर्रम पर्व या हुसैन या हुसैन की गूंज के साथ निकली सवारियां

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले सहित ग्रामीण अंचलों में मोहर्रम पर्व की चारों गूंज रहीं।
सिहोरा नगर में दसवीं मुहर्रम यानी यौमे आशूरा के मौके पर शाम से ही मुहर्रम के जुलूस निकलना प्रारम्भ हुऐ। जगह जगह क्षेत्र में ताजिया एवं सवारियों सहित अखाड़ों के साथ अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की याद व कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
मोहर्रम पर्व के इस अवसर पर पूरे नगर में धार्मिक माहौल के बीच जगह-जगह लंगर और सबील का आयोजन किया गया । जहां समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देखा जाए तो मुहर्रम पर्व के दौरान सिहोरा की एक विशेष परंपरा आज भी देखने को मिली। यहां सरावगी मोहल्ला में सरावगी परिवार के द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नगर के सभी ताजियों का स्वागत किया गया। सरावगी परिवार ने ताजियादारों और अकीदतमंदों का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल भी पेश की।
मुहर्रम के इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी वाली तहजीब की झलक भी देखने को मिली।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

मुहर्रम पर्व में विशेष ताजियों का रहा आकर्षण – मोहर्रम पर्व में ताजियों में प्रमुख रूप से बिल्हा का ताजिया,शुक्ल जी की बखरी का ताजिया जो कि 100 साल पहले से शुक्ल जी के द्वारा बनवाया जाता आ रहा हैं। नए मोहल्ले के ताजिया ,सवारी,कटरा मोहल्ले के ताजिया सवारी,वार्ड 5 से तालाब के पास से सवारी और ताजिये यहां पर निकाले गए।
अली अहमद और साथियों ने ताजियों के साथ शहीदी कलाम पेश किए,पूरे मुहर्रम में जगह जगह लंगर बांटे गए,मुहर्रम जुलूस का नेतृत्व 100 साल पुराने नबी बख्श अखाड़े ने किया। लाठी तलवार बाजी अखाड़े का करतब भी दिखाए । सबसे कम उम्र 8 वर्ष के मासूम बाबा की सवारी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
या हुसैन या हुसैन के 10 मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के फैज आलम शाह,गुलाम नवी अंसारी, बाबर खान, पप्पू खान,गुल्लू शमशेर खान, डॉ मंसूरी,इब्राहिम कुरैशी,बाबा कुरैशी,अकरम अंसारी,दादा यूसुफ,करीम खान,राजा खान,समद वेल्डिंग,पार्षद अरशद खान,पार्षद प्रमोद चौधरी शोएब कुरैशी,प्रकाश कुररिया, पप्पू सरावगी,चंगू सरावगी,उस्ताद नसीम सिद्दीकी,फैज आलम,सलीम मकरानीसाबिर बाबा,आशिक बाबा,जावेद लंगर, कटरा मोहल्ला लंगर कमेटी,पठानी मोहल्ला लंगर कमेटी के साथ साथ खितौला अली नगर कमेटी के साथ सभी सदस्यों का सहारणीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88