उमरिया दर्पण

शराब के लिए पैसे मांगने पर वृद्ध दादी से मारपीट, आरोपी नाती गिरफ्तार

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी 70 वर्षीय वृद्ध दादी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी नाती को उमरियापान पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है ।
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि उमरियापान निवासी 70 वर्षीय चैती बाई पति प्यारेलाल कोल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नाती करिया उर्फ परदेशी कोल उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था । जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी घर बेचने का दबाव बनाने लगा । विरोध करने पर उसने अपनी ही वृद्ध दादी के साथ मारपीट कर दी ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उमरियापान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी करिया उर्फ परदेशी कोल पिता कमलेश कोल, निवासी उमरियापान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 119(1) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय ढीमरखेड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया ।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, अजय तिवारी तथा आरक्षक नीलेश पटेल, मोहन मुबेल सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88