जबलपुर दर्पण

प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था एवं आगामी त्यौहार को लेकर निकाला गया सिहोरा नगर फ्लैग मार्च,मोहर्रम में शांति व्यवस्था भंग की तो खैर नहीं

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था एवं आगामी त्यौहार को लेकर निकाला गया सिहोरा नगर फ्लैग मार्च। देखा जाए तो सम्पूर्ण क्षेत्र में मोहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने एंव अपराधियों में भय का वातावरण कायम करने के उद्देश्य से भारत सरकार ग्रह मंत्रालय के निर्देशानुसार पर ए /107 बटालियन,द्रुत कार्य बल को जबलपुर में 24 से 27 जून तक तैनात किया गया है। ए/107 बटालियन,द्रुत कार्य बल रेपिड एक्शन फोर्स आर ए एफ द्वारा जगदीश प्रसाद बलाई कमाण्डेंट 107 बटालियन एवं पुलिस अधिक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार,एस क्यू अख्तर जमाल डिप्टी कमांडेंट,अभिमन्यु कुमार यादव सहायक कमांडेंट,विनय कुमार पांडे सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आईपीएस आदित्य सिंघारिया,थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को, नायब तहसीलदार जगभान ऊईके की उपस्थिति में सिहोरा नगर में बुधवार को 11:30 बजे के दौरान फ्लेग मार्च निकाला गया ।
इन इन मुख्य मार्गों से होकर निकला फ्लैग मार्च –फ्लैग मार्च सिहोरा पुलिस थाने से प्रारम्भ होकर, पोस्ट आफिस तिराहा,मृगनयनी रोड,काल भैरव चौक,झंडा बाजार,कटरा मोहल्ला,अस्पताल मार्ग,आजाद चौक,गौरी तिराहा,कुर्रे रोड़ स्थित मंडी होकर,नया मोहल्ला से पुराना बस स्टेंड सहित मार्गों से होकर थाना प्रांगण में वापिस समापन किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ साथ,मोबाइल पेट्रोलिंग एंव पैदल मार्च किया। मार्च में द्रुत कार्य बल की महिला टीम द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया। फ्लैग मार्च में लगभग 100 जवान मौजूदगी में निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88