जबलपुर दर्पण

घुघरी राशन दुकान संचालिका ने एसडीएम से लगाई गुहार, राशन आवंटन व मानदेय भुगतान में अनियमितता के लगाए आरोप

सतीश चौरसिया उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम घुघरी की राशन दुकान संचालिका एवं नरसिंह स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्रा ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ढीमरखेड़ा को आवेदन सौंपकर राशन आवंटन, मानदेय भुगतान एवं कथित प्रताड़ना की शिकायत की है ।
आवेदन में श्रीमती मिश्रा ने बताया कि उन्हें पूर्व सेल्समैन द्वारा राशन वितरण मशीन सही स्थिति में हस्तांतरित नहीं की गई, जिसके कारण मशीन में अतिरिक्त लोड दर्शाया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई जांच नहीं कराई गई ।
उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 का नियमित राशन आवंटन उन्हें प्राप्त नहीं हुआ और सितंबर माह का राशन अगस्त में वितरित कराया गया, जिससे वितरण व्यवस्था एक माह पीछे चल रही है । उनका कहना है कि ग्राम घुघरी में राशन वितरण को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं हुई है, फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है ।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि राशन दुकान संचालन के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय राशि का पूरा भुगतान नहीं किया गया । उन्होंने आरोप लगाया कि समिति प्रबंधक द्वारा आंशिक भुगतान किया गया, जबकि शेष राशि के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई ।
श्रीमती मिश्रा ने खाद्य विभाग की संबंधित अधिकारी पर फोन के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, निरीक्षण के दौरान अभद्र व्यवहार करने तथा समिति निरस्त कराने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं । उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में डिलीवरी पीरियड में हैं और उनका उपचार नागपुर में चल रहा है, ऐसे में लगातार दबाव और धमकियों से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
आवेदिका ने एसडीएम से अगस्त 2025 के कथित लंबित राशन आवंटन की जांच कर उसे उपलब्ध कराने, मशीन की तकनीकी जांच कराने तथा बकाया मानदेय राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है । साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की भी गुहार लगाई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88