जबलपुर दर्पण

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया शहर में प्रचलित और प्रस्तावित विकास कार्यो का निरीक्षण

जबलपुर दर्पण । शहर के विकास कार्यों को और अधिक सुदृढ़ तथा गतिमान बनाने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने जबलपुर शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ शहर में चल रहे और आगामी समय के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। आयुक्त श्री भोंडवे ने मालवीय चैक, सुपर मार्केट और लॉर्डगंज जैसे घने और तंग गलियों वाले व्यावसायिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, ताकि नागरिक सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख जल स्रोतों और पर्यावरण परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और कठौंदा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत माढ़ोताल तालाब और रानीताल मुक्तिधाम का उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅं. अभिलाष पाण्डेय के साथ सघन दौरा किया और परियोजना पर विस्तारपूवर्क चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत योजना के तहत शहर में प्रगतिरत सीवर लाइनों और जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जनता को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल तथा बेहतर ड्रेनेज सिस्टम का लाभ मिल सके।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण-पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आयुक्त संकेत भोंडवे ने कठौंदा एस.टी.पी. प्लांट परिसर में श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के अंतर्गत गरिमापूर्ण तरीके से पौधा रोपण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे विकास कार्यों के साथ-साथ शहर के हरियाली को बढ़ाने में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आयुक्त को विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88