जबलपुर दर्पण

जबलपुर जीआरपी की बड़ी सफलता: ट्रेन में चोरी गए 10 लाख के गहने 2 घंटे में बरामद

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर लगातार कार्यवाही जारी हैं । कार्यवाही के दौरान अपराध क्र 368/26 धारा 305(सी) बीएनएस
फरियादी – नीलेश मालपानी पिता मांगीलाल मालपानी उम्र. 33 साल निवासी मकान नं. 48/1 वार्ड नं.24/27 बजरंगपुरा थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम म. प्र.
आरोपी – रितेश आसवानी उर्फ कालू उर्फ अमित पिता विष्णु आसवानी उम्र. 40 वर्ष निवासी म.न. 730 शिवनगर दमोहनाका थाना गोहलपुर जिला जबलपुर म. प्र.
घटना स्थल – यात्रा के दौरान रनिंग ट्रेन क्र. 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन जबलपुर में चैकिंग के दौरान
जप्ती – 1.एक सफेद रंग का आईफोन का चार्जर कीमती 5000/रु ,।
2.एक गुलाबी रंग का छोटा पर्स जिसमे गोठी ज्वेलर्स सराफा बाजार इटारसी के अंदर रखीं हुई सामग्री
-एक सफेद रंग का एयरपोड एप्पल कंपनी का कीमती 40000/रु ,
-एक नग सोने का हार एंटिक कलेक्शन के वजनी लगभग 20ग्राम कीमती 350000 रूपये
-एक जोड़ सोने के कान के टाप्स करीब 7 ग्राम कीमती लगभग 105000 रूपये ,
-एक जोड़ सोने के टाप्स करीब 3 ग्राम कीमती लगभग 45000 रूपये
-4 नग सोने की अंगूठी 250000 रूपये ,।
-एक नग सोने का बना ब्रेसलेट करीब 13 ग्राम कीमती लगभग 250000 रूपये ,

फरियादि नीलेश मालपानी व उसकी पत्नी मानसी मालपानी के दो आधार कार्ड
कुल कीमती 1047000 रूपये
विवरण-
दिनांक 22.06.2026 को फरियादी नीलेश मालपानी निवासी इटारसी द्वारा थाना जीआरपी जबलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ट्रेन क्रमांक 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी के पर्स से सोने-चांदी के आभूषण, एयरपॉड, नकदी एवं आधार कार्ड चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए माल की कुल अनुमानित कीमत ₹10,47,000/- थी। प्रकरण में अपराध क्रमांक 368/26 धारा 305(सी) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
श्रीमान अति पुलिस महानिदेशक महोदय रेल राजा बाबू सिंह के नेतृत्व में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेल सुंदर सिंह कनेश (भा.पु.से) जबलपुर के निर्देशन मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रेल भावना मरावी व श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक महोदय रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे विशेष टीम गठित कर रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के दौरान चोरी गए एप्पल एयरपॉड की लोकेशन ट्रेस की गई प्राप्त लोकेशन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शिवनगर, गोहलपुर, जबलपुर क्षेत्र में दबिश दी गई। जो आरोपी रितेश उर्फ कालू उर्फ अमित पिता विष्णु आसवानी, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी शिवनगर, गोहलपुर जबलपुर ने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा गया, जिसमें उसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए।
घटित घटना की जीआरपी जबलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों से अल्प समय में चोरी गए बहुमूल्य सामान की बरामदगी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी के अन्य मामसो में पूछताछ की जा रही है । आरोपी को गिरफ्तार करने में जीआरपी थाना जबलपुर SHO संजीवनी राजपूत , अरुण तिवारी ,मनोज मिश्रा, , सतेन्द्र सिंह, आरक्षक परशुराम, गोपाल, राजकुमार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर व्दारा अधिकारी, कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है ।

कुल 2000 रूपये नगदी ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88