उमरिया दर्पण

योग दिवस पर आचार्य राजा भैया सोनी ने लिया असंख्य वृक्षारोपण का पवित्र संकल्प

सतीश चौरसिया उमरियापान । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम भुड़सा निवासी शिक्षक आचार्य राजा भैया सोनी ने मातृभूमि को हरित एवं समृद्ध बनाने के उद्देश्य से दुर्लभ प्रजातियों के सुगंधित, फलदार, फूलदार, औषधीय तथा देववृक्षों का असंख्य संख्या में वृक्षारोपण करने का पवित्र संकल्प लिया । उन्होंने बताया कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निजी, शासकीय भूमि, मुक्तिधाम, देवस्थलों तथा विभिन्न नदी-तालाबों के तटों पर अपने स्वयं के व्यय से निरंतर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा । उनका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त वातावरण प्रदान करना है । उल्लेखनीय है कि आचार्य राजा भैया सोनी पिछले चार दशकों से बेटियों के सम्मान, सेवा और सुरक्षा के लिए ‘नमामि जननि सुकर्म यात्रा’ का सफल संचालन कर रहे हैं । उनके इस सामाजिक अभियान को वैश्विक स्तर पर भारत के नाम विश्व के सर्वश्रेष्ठ इकलौते अमिट रिकॉर्ड के रूप में भी नामांकित कराया जा चुका है । आचार्य सोनी योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जैविक एवं गौ-आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी सतत कार्य कर रहे हैं । उन्होंने किसानों एवं देशवासियों से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का परित्याग कर जैविक उर्वरकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे धरती की उर्वरता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य तीनों की रक्षा संभव है । उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने का भी संदेश देता है । इसी भावना के साथ वृक्षारोपण का यह संकल्प धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88