उमरिया दर्पण

ट्रैफिक जाम नागरिकों के कट रहे चालान

पैकारी में प्रदेश अव्वल है कटनी जिला : कांग्रेस

सतीश चौरसिया उमरियापान । भारतीय भारतीय जनता पार्टी के राज में कटनी शहर में छय छय घंटा “ट्रैफिक जाम” लगा था बच्चे परेशान थे महिलाएं परेशान थी बुजुर्ग परेशान थे मरीज को अस्पताल जाने में परेशानी हो रही थी कोई जाम खुलवाने नहीं आया उक्त आरोप जिला शहर कांग्रेस एवं ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने राम मनोहर लोहिया वार्ड में आयोजित जनसभा में लगाया,उन्होंने कटनी पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया कि ट्रैफिक अवस्था के जिम्मेवार कटनी ट्रैफिक टी आई को अलग किया जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप है नए ट्रैफिक टी आई पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने भारी वाहन ब्रिज के ऊपर से जाने का बोर्ड लगाया है जिस पर प्रशासन की अनुमति नहीं है ।

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पैकारी कटनी में

पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने यह भी आरोप लगाया उन्होंने आरोप लगाया कि कटनी जिले में गांव व शहर में अनुमानित 1000 पैकारी चल रही है मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध शराब कटनी जिले में बिक रही है ।
पुलिस विभाग में कटनी जिले में पोस्टिंग की होड़ लगी है कहते हैं थानेदार पैसे देकर पोस्टिंग करते हैं क्योंकि उनका मानना कटनी जिले में कमाई बहुत है ।

नागरिकों के कट रहे चालान

उन्होंने आरोप लगाया की कटनी जिले से दो नेशनल हाईवे गुजरते हैं कभी भी पुलिस व आर टी ओ को वहां पर चालानी कार्रवाई करते नहीं देखा गया शहर के अंदर मिशन चौक कोतवाली के सामने आम नागरिकों के लिए पुलिस की चालानी कार्रवाई का विरोध करता हूं ।

किसान परेशान है

कटनी जिले में किसान अपनी उपज को बेचने के लिए पिछले एक हफ्ते से लाइन में खड़े हुए हैं बहोरीबंद तहसील के बाकल में किसान की लंबी कतार है किसान परेशान है ।

भ्रष्टाचारी RTO की पोस्टिंग

पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने यह भी आरोप लगाया की कटनी जिले में महा भ्रष्टाचारी आरटीओ की पोस्टिंग कराई गई है जिसके ऊपर EOW पर केस चलने की समाचार है जिसके भ्रष्टाचार के चर्चे पूरे जबलपुर संभाग में रहते हैं महंगे फोन महंगी घड़ी और महंगी सोने से बने अंगूठी चेन पहनने वाले ऐसे आदमी को कटनी में पोस्टिंग करा कर व्यापारियों को परेशान कराया जा रहा है ।

75 वर्ष में मेलोडी खिला रहे मोदी

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की मोदी जी 75 वर्ष से ऊपर होने के बाद रोम की प्रधानमंत्री मिलौनी को मेलोडी टॉफी खिला रहे हैं और यहां भारी गर्मी धूप में भारत का नागरिक पेट्रोल पंप में लाइन लगाकर खड़ा है पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल नदारत है ।

राशन दुकान में अनाज गायब

कटनी में शासकीय उचित मूल्य राशन की दुकानों में राशन गायब है दुकान नहीं खुलती है भाजपा के राज में दाल महंगी, तेल महंगा, राशन महंगा, गैस महंगी शासकीय राशन दुकान खुलने का कोई टाइम नहीं भाजपा के कार्यकर्ता चला रहे हैं जिसके कारण गरीबों को राशन नहीं मिल रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88