मध्यप्रदेश में कई जिलों में जोरदार बारिश, शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाते समय छात्र व छात्राएं हुए गीले, मौसम विभाग का अलर्ड

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की दोपहर अचानक मौसम ने काले काले बादलों की खेप ने चारों ओर तेज हवाओं, गर्जना चमक के साथ बारिश का दौर जारी हुआ और रिमझिम रिमझिम रात्रि तक चलता रहा। मध्यप्रदेश में कई जिलों में जोरदार बारिश, शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाते समय छात्र व छात्राएं हुए गीले। इधर मौसम विभाग ने अलर्ड जारी करते हुए बताया कि आने वाले कुछ घंटों में भोपाल, छतरपुर, दमोह, देवास, जबलपुर, कटनी, खंडवा पूर्वी निमाड़, मैहर, मऊगंज, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 3 घंटों में अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, रायसेन, सीहोर, सिवनी और शहडोल में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम आंधी-तूफान या मध्यम बारिश होने की भी अधिक संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां रपटा, खुले नाले और तेज बहती नदियों को न पार करें। अधिक मात्रा में पानी के भराव के चलते वहीं रुक जाए। जब बारिश थम जाए और भराव वाले जगहों का पानी नीचे उतर जाए तभी आवागमन शुरू करें। आपकी सुरक्षा जन जन की सुरक्षा सतर्क रहे सुरक्षित रहे।
जन हित में जारी, सतर्क रहे सुरक्षित रहे।



