उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने विकास कार्यों की दी सौगात

जबलपुर दर्पण । उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने रविवार को विधानसभा अंतर्गत जयप्रकाश नारायण वार्ड एवं राममनोहर लोहिया वार्ड में विकास कार्यों की सौगात दी और करीब 25 लाख की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया, इस दौरान क्षेत्रियजनों ने विधायक डॉ पाण्डेय का अभिनन्दन किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि हम उत्तर मध्य विधानसभा में आने वाले 25 वर्षों के विजन को लेकर कार्य कर रहे हैं जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा सन 2047 तक विकसित भारत बनाने की है और उसी अनुसार कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है हमने भी जयप्रकाश नारायण वार्ड एवं राममनोहर लोहिया वार्ड में हमारे द्वारा चरणबद्ध रूप से नाली, पुलिया,पार्क और रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में आज करीब 25 लाख रुपए की लागत से बहुप्रतिक्षित दो सीसी सड़को के निर्माण का भूमिपूजन किया गया और जल्दी कुछ दिनों में क्षेत्र की जनता को ये रोड समर्पित कर दी जाएगी। इस दौरान डॉ पाण्डेय ने उत्तर मध्य विधानसभा में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और आने वाले समय में कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकर श्रीवास्तव,वरिष्ठ नेता पवन तिवारी,रमेश रैकवार,पार्षद रेणु कोरी,रवि मोहन संतोषी,कल्पना तिवारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनों के द्वारा डॉ अभिलाष पाण्डेय जी का अभिनंदन किया गया।



