व्यावसायिक वाहनों के परमिट नवीनीकरण की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए

जबलपुर दर्पण । राजस्थान राज्य में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के परमिट नवीनीकरण का कार्य विगत लगभग 45 दिनों से बाधित होने के कारण वाहन मालिकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी आर्थिक एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी – परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा इस गंभीर विषय को संबंधित अधिकारियों एवं राजस्थान सरकार के संज्ञान में लाया जा रहा है कई बार अनुरोध किया गया है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्या का स्थायी समाधान किया जाए अथवा परमिट की वैधता प्रदान की जाए, जिससे वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।
ट्रक व्यवसाई पहले से ही महंगे डीजल, महंगे टोल टैक्स के साथ साथ वाजिफ भाड़े न होने तथा अवैध वसूली के चलते लगातार घाटे में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में परेशानियां सहन कर रहा है यदि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो यह समस्या और अधिक गंभीर रूप धारण कर व्यवसाय को पूर्णतः ठप्प कर सकती है ओर संकट परिवारों तक सीधा असर करेगा।



