बॉलीवुड दर्पण

सुभाष कपूर की “मैडम चीफ मिनिस्टर” हैं ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की हालिया रिलीज फिल्म ‘पंगा’ के बाद “मैडम चीफ मिनिस्टर” अगली फिल्म है, जिसका प्रदर्शन 17 जुलाई को होगा। कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आधारित है।
           फिल्मकार सुभाष कपूर बेहतरीन फिल्म निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का कन्टेन्ट बहुत ही पावरफुल होता है और दर्शको से सीधे जुड़  जाता है। इस लिए उनकी पिछली फिल्मों को दर्शको ने खूब सराहा है। बहुत दिनों से दर्शक उनकी नई फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे थे, अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “मैडम चीफ मिनिस्टर” की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।                “मैडम चीफ मिनिस्टर” में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा मुुुुख्य किरदार निभा रही हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘पंगा’ में उनका दमदार किरदार था और उनके अभिनय की प्रशंसा सबने करी है। इस फिल्म्म की शूूूटिंग पिछले साल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में की गई थी। नवंबर और दिसंबर माह के दौरान 40 दिनोों का स्टार्ट टू फिनिश शूूूटिंग शेड्यूल पूरा किया गया है। फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन कार्य जारी है।                 सुभाष कपूर जी बताते हैं कि, वह कई वर्षों से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और ऋचा चड्ढा उनकी पहली पसंद थी। वह एक सुलझी हुई  प्रतिभावान अभिनेत्री हैं। मेरे स्क्रिप्ट के मुताबिक उन्होंने काम किया है। अपने किरदार में वह पूरी तरह से डूब कर काम करती हैं।”               अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी सुभाष कपूर की तारीफ करने से नहीं रुकती। कहती है कि, सुभाष सर बहुत ही डाउन टू अर्थ, मजाकिया और हेल्पिग नेचर के व्यक्ति हैं। उन्होंने मेरी लाइफ का अभी तक का सबसे कठिन रोल मुझे दिया है और किरदार को निभाने के लिए प्रिपेयर भी कराया है। अगर मेरा काम दर्शको को पसन्द आता है तो सारा क्रेडिट सुभाष सर को जाता है। मैंने तो बस अपने किरदार को जीने की कोशिश की है।            बता दें कि, इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के साथ अक्षय ओबेरॉय, शुभ्रज्योति, मानव कौल और सौरभ शुक्ला जैसे स्टार कलाकार हैं। यह एक सोशल सटायर फिल्म होगी। अंदर की खबर यह भी है कि,  फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आधारित है और कई दृश्यों में मायावती की झलक मिलेगी। (वनअप रिलेशंस न्यूज डेस्क)#####शामी एम इरफ़ान (+919892046798)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page