जबलपुर दर्पण

शहर के 1500 स्थानों पर जल संरक्षण हेतु वाॅटर हार्वेस्टिंग सिटम का कार्य तेज गति से हुआ शुरू

जबलपुर दर्पण । महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, शहर के चहुंमुखी विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में शहर के देवतुल्य नागरिकों की आवश्यकताओं एवं हितों को ध्यान में रखते हुए महात्वपूर्ण निर्णय लिये गए, जिसमें लंबे समय से लंबित तिलहरी आवासीय योजना के 288 मकानों का निर्माण प्रारंभ ‘‘जो जहाँ है, जैसा है’’ की स्थिति में पी.पी.पी. मोड पर पूरा करने का ठेका दे दिया गया है। इस निर्णय से न केवल आवासों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा, बल्कि नगर निगम को 18 करोड़ रुपये की बड़ी राजस्व राशि भी प्राप्त होगी। भू-जल स्तर को सुधारने के लिए शहर के 1500 चिन्हित स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा रहा है। पर्यावरण को नई संजीवनी देने के लिए महापौर ने घोषणा की कि आगामी तीन माह के भीतर पूरे शहर में 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिससे शहर की हरियाली में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डुमना नेचर पार्क में पी.पी.पी. मोड पर ‘‘स्वीश टेंट पद्धति’’ से 5-स्टार होटल और रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा, जो जबलपुर में पर्यटन को नए आयाम देगा। नागरिकों और राहगीरों की सुविधा के लिए शहर में 12 नए अत्याधुनिक मॉडल के टॉयलेट्स का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर के 50 प्रमुख स्थलों पर पी.पी.पी. मोड पर साइकिलिंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे नागरिकों को सेहतमंद परिवहन का विकल्प मिलेगा और निगम को जगह की किराए के रूप में आय भी होगी। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राइट टाउन स्टेडियम की खाली भूमि पर भव्य ओलंपिक भवन का निर्माण किया जाएगा। शहर के 5 प्रमुख श्मशान घाटों का 6 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि वहाँ आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विकास कार्यों के साथ-साथ आज की बैठक में नागरिकों से जुड़े जरूरी प्रशासनिक कार्यों को भी गति दी गई। बैठक में लीज नवीनीकरण, नामान्तरण, नामकरण एवं अधिकारियों कर्मचारियों के हितों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया तथा कुछ बिन्दुओं पर विधिक अभिमत लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य डाॅं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, के साथ निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, मेयर इन काउंसिल के सचिव दिनेश प्रताप सिंह सहित सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88