जबलपुर दर्पण

प्रिंसिपल डॉ. दिनेश मिश्रा सम्मानपूर्वक विदाई

जबलपुर दर्पण । शासकीय महाविद्यालय बरेला के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा 41 वर्ष 6 माह की निष्कलंक, अनुशासित एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण कर 30 जून को ससम्मान सेवानिवृत्त हुए कॉलेज का चार्ज डॉ राजेश को सौपा । अपने सेवाकाल में उन्होंने एक अनुशासनप्रिय, ईमानदार, कुशल एवं दूरदर्शी प्रशासक के रूप में शिक्षा जगत में विशिष्ट पहचान स्थापित की। डॉ. दिनेश मिश्रा ने अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत वर्ष 1985 में तामिया महाविद्यालय से की इसके पश्चात उन्होंने जुन्नारदेव कॉलेज,तिलक कॉलेज कटनी, जबलपुर के महाकौशल कॉलेज तथा नरसिंहपुर महाविद्यालयों में अपनी समर्पित सेवाएं प्रदान की। अंततः 2021 में शासकीय महाविद्यालय बरेला के प्राचार्य के रूप में उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देते हुए अपनी सेवाओं का सफल समापन किया।सेवानिवृत्ति के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बरेला परिवार द्वारा एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, परिवार जनों, सहयोगियों, तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर डॉ.दिनेश मिश्रा का पुष्पहारों, पुष्पगुच्छों,शॉल श्री फलों, एवं पावन स्मृतियों के लिए शानदार उपहार भेंट कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपनेपन से ओतप्रोत, भावनात्मक प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने मंगलभाव प्रकट करते हुए उन्हें कर्मनिष्ठ, सरल, सौम्य, प्रेरणास्रोत एवं विद्यार्थियों के हितैषी प्राचार्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की करते हुए ससम्मान विदा किया। डॉ दिनेश मिश्रा ने अपने जीवन के संघर्षों से लेकर शानदार सफलता की शासकीय सेवा यात्रा की मधुर यादों को शेयर करते हुए सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कॉलेज के साथियों को यागदार स्वरूप उपहार भेंट किये। अनिल शुक्ला ने बताया कि इस खास मौके पर जबलपुर तिलवारा स्थित प्रतिष्ठित होटल में डॉ दिनेश मिश्रा, के परिवारजनों राम नरेश मिश्रा, गायत्री मिश्रा, दीपक ईशा मिश्रा, स्वप्निल ज्योति,लक्ष्मी आभा मिश्रा, द्वारा सम्मान समारोह एवं स्नेहभोज का भव्य आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में परिजन, मित्रगण एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डॉ.दिनेश मिश्रा के दीर्घ, प्रेरणादायी एवं सफल शैक्षणिक जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं एवं सम्मान अर्पित किया।पारिवारिक समारोह का सफल एवं प्रभावी संचालन उनके पुत्र दीपक मिश्रा एवं पुत्रवधू ईशा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं से परिपूर्ण रहा तथा उपस्थित सभी लोगों ने डॉ.दिनेश मिश्रा के स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्ण यादगार विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88