जबलपुर दर्पण

स्मार्ट सिटी की खोखली तस्वीर: श्रीनाथ की तलैया और फूल मंडी की बदहाली पर उठे सवाल

जबलपुर दर्पण । शहर को स्मार्ट सिटी और स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में बेहतर रैंक मिलने के दावों के बीच श्रीनाथ की तलैया और फूल मंडी क्षेत्र की बदहाल स्थिति ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन क्षेत्रों में सड़कें जर्जर हैं, नालियां ठीक से साफ नहीं होतीं और सफाई के बाद निकाला गया मलबा भी लंबे समय तक मौके पर ही पड़ा रहता है, जिससे गंदगी फिर से नालियों में पहुंच जाती है।

लोगों का कहना है कि कई घरों में नालियों का पानी प्रवेश कर रहा है और नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।

क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि कुछ वर्ष पहले श्रीनाथ की तलैया में पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वह आज तक जमीन पर नहीं उतर सकी। वर्तमान में क्षेत्र के मैदानों में पानी भरा हुआ है और जगह-जगह कचरे एवं मलबे के ढेर लगे हुए हैं।

नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो नगर निगम, न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं।

लोगों ने सवाल उठाया है कि इस बदहाल स्थिति की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा—पार्षद, विधायक या नगर निगम के अधिकारी? क्षेत्र की जनता अब जवाब और ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88