जबलपुर दर्पण

ऑपरेशन हमदर्द के तहत जीआरपी थाना जबलपुर द्वारा निराश्रित व्यक्तियों का डोजियर तैयार अभियान, रेल्वे स्टेशन पर हुआ जारी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन हमदर्द” अभियान के अंतर्गत थाना जीआरपी जबलपुर के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में निवास करने वाले निराश्रित, असहाय एवं बेघर उन व्यक्तियों की पहचान कर उनका विस्तृत डोजियर तैयार करने की कार्यवाही की जा रही है।
मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए थाना प्रभारी जीआरपी संजीवनी राजपूत ने बताया कि इस अभियान के दौरान जीआरपी स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं अन्य स्थानों पर रहने वाले निराश्रित व्यक्तियों से संपर्क कर उनके नाम, पता, आयु, परिजनों की अन्य जानकारी, आजीविका का साधन, स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, फोटो एवं अन्य आवश्यक विवरण संकलित कर डोजियर तैयार किया गया।
साथ ही कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य निराश्रित व्यक्तियों की पहचान कर सुनिश्चित करना, उनके परिजनों का पता लगाने में सहायता प्रदान करना, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सामाजिक एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ना तथा रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
जीआरपी थाना जबलपुर के द्वारा इस अभियान के दौरान प्राप्त जानकारी का समय-समय पर सत्यापन भी किया जाएगा। जिससे किसी भी आपात स्थिति में संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं सहायता शीघ्रता से उपलब्ध कराई जा सके।
जीआरपी पुलिस जबलपुर यात्रियों एवं आमजन से अपील करती है कि यदि रेलवे स्टेशन परिसर में कोई निराश्रित, असहाय, लावारिस अथवा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दें, ताकि आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88