उमरिया दर्पण

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक ओमप्रकाश चौरसिया को भावभीनी विदाई, 37 वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान

उमरियापान जबलपुर दर्पण । जनपद शिक्षा केन्द्र ढीमरखेड़ा अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला झिन्नापिपरिया में पदस्थ प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश चौरसिया 37 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान और समर्पित सेवाओं की सराहना की गई ।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों एवं अतिथियों ने श्री चौरसिया के अनुशासन, कार्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को प्रेरणादायी बताते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर पं. सुरेश त्रिपाठी, सीताराम मिश्रा, डॉ. कैलाश पटेल, बसंत चौरसिया, बीआरसी प्रेम कोरी, धिरपाल सिंह, दशरथ सिंह, रामेश्वर धुर्वे, बीएसी रामनाथ पटेल, बीएसी सुशील पटेल, सत्येन्द्र गर्ग, अखिलेश त्रिपाठी, सुधाकर उपाध्याय, श्रीमती आरती चौरसिया, हेमंत चौरसिया, श्रद्धा चौरसिया, संतोष रावते, प्रियंका मेहरा, शुभांशी मिश्रा, अश्विनी त्रिपाठी, कविता मेहरा, दीपक नामदेव, सत्यदेव महोबिया, सुरेंद्र घरते, गणेश महोबिया, किशोरी चौरसिया, धनंजय दुबे, मनीष चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया, डॉ. योगेंद्र बहादुर चौरसिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं परिवारजन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश त्रिपाठी ने किया, जबकि स्वप्निल चौरसिया ने आभार व्यक्त किया । समारोह के समापन पर बैंड-बाजों के साथ श्री ओमप्रकाश चौरसिया को भावभीनी विदाई दी गई । इसके पश्चात वे अपने गृहग्राम उमरियापान पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ीमाई मंदिर एवं कुलदेवता का पूजन-अर्चन कर अपने नए जीवन की मंगलमय शुरुआत की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88