उमरिया दर्पण

सिलौड़ी में भाजपा प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का भव्य स्वागत

उमरियापान जबलपुर दर्पण । सिलौंडी में भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद के प्रथम आगमन पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । फूल-मालाओं से अभिनंदन एवं तिलक-वंदन कर उनका आत्मीय सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पंचमुखी दरबार परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया ।
इसके पश्चात सिलौंडी स्थित नेगाई मांझी समाज के सामाजिक भवन में एक सामाजिक बैठक आयोजित हुई । बैठक में बर्मन, मांझी एवं निषाद समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । वक्ताओं ने समाज की उन्नति के लिए बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया तथा सामाजिक एकता और जागरूकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया ।
प्रदेश संयोजक श्याम निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाना चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें । उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया ।
सिलौंडी सरपंच पंचों संतोष कुमार बर्मन ने उपस्थित समाजजनों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार, संतोष निषाद, शिकुमार मांझी, प्रवीण बर्मन सहित सकल निषाद समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88