उमरिया दर्पण

कौमी एकता की मिसाल बना उमरियापान का मुहर्रम जुलूस

सतीश चौरसिया उमरियापान । उमरियापामन सहित आसपास के क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया । मुहर्रम की दसवीं पर शुक्रवार शाम मुस्लिम समाज ने ताजियों और सवारियों का भव्य जुलूस निकाला, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कौमी एकता की मिसाल पेश की ।
शाम करीब 5 बजे नगर की मस्जिद से सवारियां उठने का क्रम शुरू हुआ । इसके बाद शाम 6 बजे ताजिया का जुलूस मुख्य बाजार स्थित झंडा चौक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में विभिन्न समुदायों के लोग एकत्रित हुए । लगभग एक घंटे तक झंडा चौक पर जुलूस रुका रहा । इस दौरान “या हुसैन, या हुसैन” के नारों के बीच अकीदतमंदों ने सवारियां उठाईं, जबकि महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ताजियों के समक्ष अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगीं ।
मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा झंडा चौक में विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई, जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया । लंगर में सभी धर्मों के लोगों ने सहभागिता निभाते हुए सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया ।
जुलूस झंडा चौक से अथैया मंदिर, सोनी मोहल्ला और बर्मन मोहल्ला होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया और सवारियों को ठंडा किया गया । मुहर्रम का यह पर्व इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने सत्य और इंसाफ की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था ।
उमरियापान के साथ ही घुघरी,महनेर परसेल और मुरवारी गांवों में भी मुहर्रम के अवसर पर शांतिपूर्ण ढंग से ताजियों के जुलूस निकाले गए । पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88