सिलौड़ी में 28 जून को भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का आगमन

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम सिलौंडी में 28 जून (शनिवार) को शाम 4 बजे भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का प्रथम आगमन होगा ।
सिलौंडी की सरपंच श्रीमती पंचों बर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश संयोजक श्याम निषाद के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों में उत्साह है । उन्होंने क्षेत्र के सभी भाइयों-बहनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मछुआरा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अतिथि का भव्य स्वागत करने की अपील की है ।
उन्होंने कहा कि यह आगमन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी नागरिक समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं ।



