उमरिया दर्पण

फाइनेंस कंपनी ने 28 लाख रुपए की हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर एफआईआर

सतीश चौरसिया उमरियापान । उमरियापान थाना क्षेत्र में एक बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है । भारत फाईनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की स्थानीय शाखा में कार्यरत दो कर्मचारियों पर कंपनी की लगभग 28 लाख रुपये की राशि का गबन करने का आरोप लगा है । शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं विश्वासघात से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत फाईनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार पटेल निवासी बलदेव बाग, जबलपुर ने उमरियापान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में बताया गया कि कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारियों ने ग्राहकों से प्राप्त कलेक्शन राशि एवं कंपनी के वित्तीय खातों में हेरफेर कर कुल 27 लाख 88 हजार 276 रुपये की राशि का गबन किया और उसे निजी उपयोग में खर्च कर लिया ।
मामले में जिन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनमें मुन्ना राजपाली पिता बाबूलाल राजपाली निवासी नयाखेड़ा, थाना मढ़िया, तहसील हटा जिला दमोह तथा दीपक कुमार कोल पिता राजेश कोल निवासी पानी टंकी के पास खम्हरिया, थाना खम्हरिया, जिला जबलपुर शामिल हैं । दोनों आरोपी कंपनी में फील्ड अथवा अन्य स्टाफ पदों पर कार्यरत थे ।
पुलिस के अनुसार वित्तीय गड़बड़ी का यह सिलसिला 27 मार्च 2025 से चल रहा था । कंपनी के आंतरिक ऑडिट एवं जांच के दौरान अनियमितताओं का खुलासा हुआ, जिसके बाद संबंधित दस्तावेजों के आधार पर पुलिस में शिकायत की गई । शिकायत की जांच के उपरांत उमरियापान पुलिस ने 24 जून को अपराध पंजीबद्ध किया ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) एवं 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88