उमरिया दर्पण

बड़वारा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का समापन, 4500 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

सतीश चौरसिया उमरियापान । विधानसभा बड़वारा क्षेत्र के शासकीय संदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के सौजन्य से एवं आर.पी. फाउंडेशन के संस्थापक तथा पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन हुआ । शिविर के दूसरे दिन भी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया । शिविर के दौरान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने आयोजन स्थल पहुंचकर इलाज कराने आए ग्रामीणजनों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली । उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की । विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क उपचार पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ।
दो दिवसीय इस वृहद स्वास्थ्य शिविर में लगभग 4500 से अधिक विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया । शिविर में मेडिसिन, नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया । शिविर में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी बड़ी संख्या में लाभ प्राप्त किया । गंभीर बीमारी से ग्रसित लगभग 200 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया, जहां उनके निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई । इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है । शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन, जांच, दवा वितरण, पेयजल एवं बैठने जैसी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई थीं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा । स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, समस्त मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे । ग्रामीणजनों ने इस प्रकार के विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजन के लिए विधायक एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88