जबलपुर दर्पण

सिहोरा अंजनी धाम में बरस रही भक्ति की भावना, श्री राधा रमण युवा मण्डली के सदस्यों द्वारा म्यूजिक की मनमोहक प्रस्तुति

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में प्रसिद्ध श्रीराम हनुमान जी दरवार में प्रत्येक शनिवार, मंगलवार को रात्रि में श्रीराम चरित मानस पाठ, हनुमान चालीसा, के साथ साथ भक्ति भाव के साथ भजन कीर्तन मंदिर प्रांगण में जारी हैं। भक्ति की भावना और ईश्वर की लगन को जोड़ने म्यूज़िकल का उतना ही साथ है जितना कि दोनों हाथों से ताली बजाकर उत्साह को सफल बनाना जैसा है। श्री राधा रमण युवा ग्रुप म्यूज़िकल सिहोरा के नन्हें नन्हें कलाकारो ने अपने अपने हाथों से तबला वादन, ढोलक, मंजीरा, सहित, आर्गन, हारमोनियम से भक्ति और शक्ति का ऐसा मनमोहक नजारा प्रस्तुत किया कि मानो ईश्वर की प्रेरणा ने सभी को सुंदर और लगन के साथ जगत में उतारा हुआ हैं। भक्ति भावना और सुंदर भजनों की प्रस्तुति के दौरान – विनय गौतम, कोमल शुक्ला, वाल्मिकी जी, राजेश चौबे,कान्हा मिश्रा,श्री राधा रमण म्यूज़िकल युवा सिहोरा ग्रुप में से नन्हें नन्हें कलाकार क्रिश खरे तबला वादन, गायन वादन अजय पाठक, आदि गिरी ढोलक वादन, समर्थ मिश्रा गायन वादक सहित वेद कुमार अन्य साथी गणों की मौजूदगी में देर रात्रि तक भक्ति का कार्यक्रम जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88