जबलपुर दर्पण

कृषि उपज मंडी उमरियापान में ही होगी उड़द मूंग की खरीदी

किसानों की परेशानियों को देखते हुए विधायक ने लिखा था कलेक्टर को पत्र

उमरियापान जबलपुर दर्पण। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के आग्रह पर जिला कलेक्टर आशीष तिवारी ने उड़द एवं मूंग खरीदी केंद्र के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उमरियापान कृषि उपज मंडी परिसर में ही खरीदी केंद्र संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं । इससे किसानों को दूरस्थ ग्राम भूला तक उपज ले जाने की समस्या से निजात मिलेगी ।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर को भेजे पत्र में बताया था कि उमरियापान उप कृषि उपज मंडी में पिछले कई वर्षों से उड़द एवं मूंग की खरीदी सफलतापूर्वक होती रही है । यहां पर्याप्त संसाधन, भंडारण व्यवस्था तथा किसानों की सुविधा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं । इसके बावजूद इस वर्ष खरीदी केंद्र को राधेश्याम वेयरहाउस, ग्राम भूला स्थानांतरित किए जाने से ढीमरखेड़ा तहसील के किसानों को 30 से 100 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी, जिससे परिवहन व्यय बढ़ने के साथ समय की भी बर्बादी हो रही थी ।
विधायक ने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए जनहित में खरीदी केंद्र को पूर्ववत उमरियापान में संचालित रखने का आग्रह किया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया और आदेश जारी कर खरीदी केंद्र को उमरियापान उप कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित करने के निर्देश दिए ।
इस निर्णय का ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया है । किसानों का कहना है कि अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे परिवहन खर्च और समय दोनों की बचत होगी तथा खरीदी प्रक्रिया भी अधिक सुगम हो सकेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88