जबलपुर दर्पण

कचरा उठाने नहीं पहुंची नगर निगम की टीम, व्यापारियों ने स्वयं कराया निस्तारण

जबलपुर दर्पण । पान मंडी, गलगला क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों ने बारिश के दौरान दुकानों में पानी टपकने की समस्या से बचाव के लिए भवन की छत की सफाई कराई। सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा निकला, जिसके उठाव के लिए व्यापारियों ने नगर निगम के जोन क्रमांक-12 के अधिकारियों एवं संबंधित सुपरवाइजर से संपर्क किया। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से कचरा उठाने का आश्वासन तो मिला, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी सफाई वाहन नहीं पहुंचा। इसके बाद व्यापारियों ने स्वयं पहल करते हुए ई-रिक्शा की व्यवस्था कर कचरे का निस्तारण कराया। व्यापारियों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि थोड़ी मात्रा में कचरा उठाने के लिए भी बार-बार अनुरोध करना पड़ रहा है, तो शहर की अन्य नागरिक समस्याओं के समाधान में आम लोगों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा। उन्होंने नगर निगम से सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88