जबलपुर दर्पण
बारिश में जानलेवा बने सड़क के गड्ढे, हादसों का बढ़ा खतरा

जबलपुर दर्पण । बारिश के साथ ही शहर की कई प्रमुख सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। रसल चौक तथा नेपियर टाउन स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक और अन्य राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।



