जबलपुर दर्पण

ग्राम पंचायत बुधुआ में श्री राम जानकी मंदिर का पुनः जीनद्धार, भूमि पूजन के साथ शुरुआत हुई निर्माण कार्य की,पूज्य गोविन्ददास जी महाराज खितौला

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बुधुआ में विगत लंबे समय से जर्जर पड़े श्री राम जानकी मंदिर के निर्माण और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले से लेकर स्थानीय प्रशासन को ग्राम पंचायत के लोगों ने लिखित रूप से आवेदन देकर अवगत कराया गया था। लम्बे समय से चली आ रहीं मांग आखि़र पूरी हुई।
ग्रामीण वासियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बुधुआ में प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर की दीवारें क्षतिगस्त हो गई थीं। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो तीन वर्षों से मांग लिखित आवेदन के साथ स्थानीय प्रशासन और मंदिर अध्यक्ष पूर्व विधायक नितरंजन खम्परिया से चर्चा में की जा रहीं थीं। श्री राम दरवार के श्री चरणों में प्रार्थना के साथ द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्पमाला पहनाकर
गुरुवार दिनांक 09/07/2026 की सुबह 11बजे के दौरान श्री राम जानकी दरबार की असीम कृपा से मंदिर जीर्णोद्धार संकल्प पूजन का कार्यक्रम पूज्य गोविन्ददास जी महाराज की मौजूदगी में किया गया। उपस्थिति ग्राम निवासियों को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु नरसिंह पीठाधीश्वर नृसिंह टेकरी खितौला पूज्य गोविन्ददास जी महाराज के मार्गदर्शक राम जानकी मंदिर न्यास बुधुआ सिहोरा ने भूमिपूजन कर ग्रामवासियों क़ो आशीर्वाद भी प्रदान किया । और भूमि पूजन के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर प्रार्थना करते निर्माण कार्य का शुभारंभ भी कराया गया।
मंदिर जीर्णोद्धार निर्माण के इस भूमि पूजन के दौरान नरसिंह पीठाधीश्वर नृसिंह टेकरी खितौला पूज्य गोविन्ददास जी महाराज, मंदिर अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नितरंजन खम्परिया, मंदिर पुजारी, सुमित दुबे मनीष खम्परिया, पवन सोनी सहित ग्रामीण क्षेत्र के आम जन मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88