जबलपुर दर्पण

हज़रत हाफ़िज़ नूरानी अल-मुख़्तारे (मिलिट्री वाले बाबा) का उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न

जबलपुर दर्पण । सदर स्थित जैक सेंटर परिसर में हज़रत हाफ़िज़ नूरानी अल-मुख़्तारे रहमतुल्लाह अलैह (मिलिट्री वाले बाबा) का सालाना उर्स मुबारक शनिवार को पूरे अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर शहर एवं आसपास से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह शरीफ़ पहुंचकर चादरपोशी, गुलपोशी और फ़ातिहा ख़्वानी की तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएँ कीं। शाम 4 बजे एस.के. टेलर, गली नंबर-9 से चादर जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरगाह शरीफ़ पहुंचा। जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ओ-मनक़बत का नज़राना पेश किया। दरगाह पहुंचने पर परंपरानुसार चादरपोशी, गुलपोशी और फ़ातिहा की रस्म अदा की गई। इसके बाद सभी ज़ायरीन में तबर्रुक़ तकसीम किया गया। इस अवसर पर अकबर खान सरवर, हाजी अब्दुल वहीद, सिकंदर बाबा, सूफ़ी आमिर सुलतानी, अफ़ज़ल बाबा, अन्ना बाबा, बाबू बाबा, आज़म भाई सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स कमेटी ने आयोजन में शिरकत करने वाले सभी ज़ायरीन, एवं ख़िदमतगारों का शुक्रिया अदा किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88