जीआरपी पुलिस ने बीती रात्रि में शराब के कारोबार में लिप्त युवक को किया गिरफ्तार – 100 पाव अवैध देशी शराब आरोपी से हुई जप्त

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी थाना पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात्रि में हुई कार्यवाही – जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक 09 जुलाई 2026 को जीआरपी थाना जबलपुर की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 के इटारसी छोर पर स्टेशन एवं आउटर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक के हाथ में हरे रंग का कैनवास का भारी झोला लेकर रेलवे पटरी पार करते हुए ट्रॉली शेड के समीप गेट की ओर जा रहा था। उसी दौरान पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वह तेज़ी से आगे बढ़ने लगा। तत्कालीन पुलिस टीम एवं मौके पर उपस्थित स्वतंत्र गवाहों की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जिससे पूछताछ में युवक ने अपना नाम आयुष उर्फ अंशुल चौटेल पिता अनिल चौटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी चौधरी मोहल्ला, भानतलैया, थाना बेलबाग, जिला जबलपुर बताया। संदेह होने पर विधिवत लिखित सहमति प्राप्त कर झोले की तलाशी ली गई। जिसमें मध्यप्रदेश उत्पाद की देशी मसाला मदिरा के 100 पाव (प्रत्येक 180 मि.ली.) बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹10,700 रुपए क़ीमत पाई गई है।
आरोपी से पूछताछ में मागे गए दस्तावेज – आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया तथा शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया। शराब जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
आपराधिक कार्यवाही – आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्धकिया गया ।कार्यवाही में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, आरक्षक परशुराम, आरक्षक रविकांत, आरक्षक गोपाल, आरक्षक ओमप्रकाश , आरक्षक राजकुमार की अहम भूमिका इस दौरान रही।



