बरेला में कांग्रेस का हल्ला बोल: विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपतहसील कार्यालय काकांग्रेस ने किया घेराव

बरेला जबलपुर दर्पण । क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं, उपतहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार,बिजली कटौती,अवैध शराब बिक्री और स्थानीय प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। ‘हल्ला बोल’ पोल खोल आंदोलन के तहत सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेला ग्राउंड से रैली निकालकर नगर भ्रमण कर उपतहसील कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कहना है कि पिछले लंबे समय से बरेला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में आम जनता मूलभूत सुविधाओं सड़क बिजली पानी के लिए परेशान है। उपतहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार से ग्रामीण परेशान है नगर परिषद, एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आमजन त्रस्त है इन्हीं जैसे अन्य समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेला,जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण ने उग्र आंदोलन कर एस डी एम जबलपुर अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा।आंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सन्मति सैनी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव,राजेश पटेल,विवेक पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल, जनपद सदस्य सतेन्द्र गर्ग,अरविंद तिवारी, नरेश पटेल,विजय जैन, रामजी रैकवार , नीलेश बरकड़े ,रामानुज पटेल,पप्पू पटेल,सतीश चौकसे, शेख सलीम , विपिन झरिया, गोविंद मरावी, शिवनंदन पटेल,सौरभ पटेल, कपिल पटेल, संजू पटेल, योगेश पटेल, रामकुमार नामदेव, रीतेश श्रीवास, रोहित पटेल , सारिका गौर, विनीता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस,जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस,नगर कांग्रेस बरेला के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


