सम्मेद गिरि विद्यासागर सेवा आश्रम गौ शाला में विशेष बैठक सहित किए गए पौधा रोपण कार्यक्रम, विशेष कार्यों को लेकर अहम चर्चा


मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की सीमा नेशनल हाईवे 30 पर स्थित सम्मेद गिरि गौ शाला में विशेष बैठक आयोजित की गई। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया गया। मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए समिति के व्यवस्थापक ने बताया कि गोसलपुर गौ सेवा सम्मेद गिरी विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर की गौशाला में पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की एक विशेष बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा विचार विमर्श किया गया । बैठक की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा की गई। तत्पश्चात समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षक अरुण जैन एवं उर्मिला जैन की वैवाहिक जीवन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पौधा रोपण भी किया गया । इस दौरान फलदार, छांव दार जिसमें आम, जामुन, कटहल ,बरगद ,पीपल के पौधों का वृक्षा रोपण किया गया । साथ ही गौशाला के गोवंश को हरा चारा खिलाकर सभी उपस्थितिजनों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के सचिव सुनील जैन जबलपुर, आजाद जैन ,सुनील जैन, गुड्डा राकेश जैन, पूर्व शिक्षक अमित जैन ,सामाजिक कार्यकर्ता संजय सेंगर ,बिहारी लाल रजक मैनेजर ,डॉक्टर अक्षय उपेंद्र यादव, गुरु बर्मन ,शिबू लोधी ,निर्मल , हीरालाल, प्रमोद, धनीराम, लक्ष्मी यादव ,सतीश ,राजेश बर्मन, अभिषेक यादव ,पार्वती बाई सहित आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन जबलपुर तथा आभार राकेश जैन पूर्व शिक्षक ने किया।



