प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का भावपूर्ण अभिनन्दन

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश शासन के यशस्वी उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के नगर आगमन के दौरान विश्वकर्मा महासंगठन के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुष्पहारों से अभिनन्दन करते हुए विश्वकर्मा महासंगठन एवं विश्वकर्मा समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने अपने निज निवास में अतिथि सत्कार करते हुए यशस्वी उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडे सिहोरा क्षेत्र के विधायक संतोष बरकड़े, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष रानू सुभाष तिवारी सुरुचि भोजन कराया। महासंगठन के पदाधिकारीयों एवं परिवार जनों ने उप मुख्यमंत्री जी से सौजन्य भेंट करते हुए हर्ष जाहिर किया।



