जबलपुर दर्पण

जबलपुर जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी हुए 7 मोबाइलों के साथ शातिर चोर हुआ गिरफ्तार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। ​जबलपुर पश्चिम मध्य रेल यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए नियंत्रित रूप से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी थाना जबलपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए एसएचओप्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 पर घेराबंदी कर सतना जिले के ग्राम बांधा निवासी शातिर आरोपी रंगेश प्रसाद शर्मा उर्फ चुनका उम्र 40 वर्ष को धर दबोच लिया। साथ ही तलाशी लेने पर आरोपी के पिट्ठू बैग से विभिन्न नामी कंपनियों के 07 नग चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए । जिनके संबंध में वह कोई भी वैध दस्तावेज एवं बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया । आरोपी से ​जप्त किए गए बिना सिम वाले इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग आलंकन ₹1,26,000/- की गई है। पुलिस ने सभी मोबाइलों को अपराधि की धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिवत जप्त कर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई । ई-रक्षक एप से आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं। जीआरपी ने आरोपी को उसके संवैधानिक अधिकारों और गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देते हुए गिरफ्तार कर लिया है । और इसकी सूचना उसके परिजनों व ग्राम सरपंच को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88